फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में राघव और कीर्ति ने किया टॉप

Thu, 29 May 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं के परीक्षा परिणाम में औद्योगिक नगरी की लाडलियों ने बाजी मारकर परिवार समेत पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


डीपीएस पानीपत सिटी के राघव गोयल और डॉ. एमकेके स्कूल की कीर्ति गोयल ने कॉमर्स में 97.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया।

नॉन मेडिकल में बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन की सनिग्धा खुराना ने 97.2 प्रतिशत और एसडी विद्या मंदिर की कानन अधलखा ने मेडिकल में 96.4 अंक प्राप्त कर खुद को साबित कर दिया।

सीबीएसई की ओर से बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी परिणाम जानने के लिए सुबह ही बोर्ड की वेबसाइट पर बैठ गए।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे परिणाम आना शुरू हो गया और विद्यार्थियों के चेहरे खिलते चले गए। बोर्ड कक्षा में अच्छे अंक आने पर विद्यार्थियों में बधाई का सिलसिला शुरू हो गया और स्कूल से लेकर घर तक मिठाई खिलाने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद तक सभी स्कूलों के परिणाम सामने आ गए और स्कूल प्रबंधन समिति ने भी विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम आने पर बधाई दी। कई स्कूलों में उनके अभिभावकों को बुलाकर बच्चों का सहयोग देने पर बधाई दी।

ये रहे जिले के होनहार
नाम : राघव गोयल
स्कूल : डीपीएस पानीपत सिटी
संकाय : कॉमर्स
प्रतिशत :  97.6
लक्ष्य : अपना बिजनेस शुरू करना।
पढ़ाई : हर रोज 5-6 घंटे
श्रेय : बहन, माता-पिता व टीचर को दिया
-----------------

नाम : कीर्ति गोयल
स्कूल : डा. एमकेके स्कूल
संकाय : कॉमर्स
पास प्रतिशत : 97.6
पढ़ाई : हर रोज 4-5 घंटे
श्रेय : टीचर और परिजनों को दिया
--------------------

नाम : वृंदा खुराना
स्कूल : बाल विकास माडल टाउन
संकाय : कॉमर्स
पास प्रतिशत : 97.4
पढ़ाई : 8-9 घंटे
लक्ष्य : सीएम
श्रेय : माता-पिता व टीचर को दिया
----------------------
नाम : सनिग्धा खुराना
स्कूल : बाल विकास माडल टाउन
संकाय : नॉन मेडिकल
पास प्रतिशत : 97.2
पढ़ाई समय : हर रोज 10-11 घंटे
लक्ष्य : इंजीनियर
श्रेय : माता-पिता व टीचर को दिया
--------------------
नाम : कानन अधलखा
स्कूल : एसडी विद्या मंदिर
संकाय : मेडिकल
पास प्रतिशत : 96.4
पढ़ाई समय : 6-7 घंटे
लक्ष्य : डाक्टर
श्रेय : टीचर व माता-पिता को दिया
------------------
नाम : शिवाशीष गुप्ता
स्कूल : डीपीएस रिफाइनरी
संकाय : नॉन मेडिकल
पास प्रतिशत : 97.0
लक्ष्य : इंजीनियर
पढ़ाई समय : 6-8 घंटे
श्रेय : माता-पिता व टीचर को दिया


इन्होंने भी किया नाम रोशन
डीपीएस रिफाइनरी के हर्षित मल्होत्रा ने कॉमर्स में 96.8, एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग की चेतन खन्ना ने कॉमर्स में 96.4, डीपीएस रिफाइनरी के हर्षित मल्होत्रा ने कॉमर्स में 96.8 व एमएएसडी के चिंतन जैन ने नॉन मेडिकल में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


ऐसे करें आंकलन  
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुछ विद्यार्थियों के अलावा कई स्कूल संचालक भी आंकलन लगाने में परेशान रहे। कई विद्यार्थी सभी विषयों, तो कई पहले चार विषयों के नंबर जोड़ते रहे। इससे उनका पास प्रतिशत सही नहीं निकल सका। एसडी विद्या मंदिर की प्रिंसिपल सबिता चौधरी ने बताया कि 12वीं कक्षा में अंग्रेजी कंप्लसरी विषय है। इसके अलावा एक अतिरिक्त विषय होता है। अंग्रेजी और बाकी चार बेस्ट विषयों के नंबर जोड़ लें। विद्यार्थी अतिरिक्त विषय के नंबर भी जोड़ सकता है। इन पांच विषयों के नंबर जोड़कर अपना पास प्रतिशत निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें