फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रेन कैंसल और दूसरी गोहाना तक, परेशानी

Mon, 15 Jun 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर गोहाना के पास रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य के चलते रविवार को लाइन पर सेक्शन ब्लॉक रहा।
विज्ञापन


इस कारण 54026 पानीपत-रोहतक सवारी गाड़ी कैंसल रही और 5408 जींद-रोहतक को गोहाना तक ही चलाया गया। इससे रोहतक की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

रोहतक की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए रविवार छुट्टी का दिन अच्छा नहीं रहा। पानीपत रोहतक लाइन पर सेक्शन ब्लॉक के चलते दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर रोहतक की तरफ जाने वाली 54026 सवारी गाड़ी कैंसल रही।
विज्ञापन


इस कारण रेल यात्रियों को मायूस होकर रेलवे स्टेशन से वापस लौटना पड़ा। वहीं 5408 सवारी गाड़ी को गोहाना तक ही चलाया गया। इससे रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

पानीपत से रोहतक की तरफ जाने वाली 54026 सवारी गाड़ी के बारे में पता करने के लिए पूछताछ केंद्र पर रेल यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री सूरजभान, दिनेश कुमार, रामकिशन, संतोष, अरुण, अमित, बिल्लू ने बताया कि ट्रेन कैंसल होने के चलते काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री संदीप ने बताया कि रोहतक किसी जरूरी काम से जाना था, लेकिन ट्रेन कैंसल के चलते बस से जाना पड़ेगा। आरोप लगाया कि ट्रेन कैंसिल के बारे में रेलवे को एक दो दिन पहले लोगों को सूचना देनी चाहिए। रेलवे की मनमर्जी के चलते आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


पानीपत रोहतक सवारी गाड़ी कैंसल के चलते रेल यात्रियों को बस व निजी वाहनों में धक्के खाने पड़े। खासकर बुजुर्ग यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। यात्रियों ने कहा कि अतिरिक्त किराया भी देना पड़ेगा और परेशानी भी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें