फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए की औपचारिकता पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मंगलवार को सिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा औपचारिकता पूर्ण कार्रवाई की। सिटी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतीश कुमार ने दुकानदार, रेहड़ी व फड़ी वालों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। अतिक्रमण की चपेट में माता पुली रोड, रेलवे रोड, गुलाटी रोड, तोताराम मार्केट, पुराने बस अड्डे पर सर्विस रोड सबसे ज्यादा है। साथ ही रेलवे रोड मार्केट में सडक़ पर ई-रिक्शा खड़े करने पर चालान की चेतावनी दी और रोड पर खड़ी दोपहिया वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मातापुली रोड, रेलवे रोड मार्किट, गुलाटी रोड, तोता राम मार्केट में अतिक्रमण गंभीर समस्या बन गया है। करीब 60 फीट चौड़ा रेलवे रोड सिकुड़कर 20 फीट के करीब ही रह गया है और आमजन के लिए बनाए गए फुटपाथ पर भी अतिक्रमण करने वालों का कब्जा हो गया है। दुकानदारों, रेहड़ी, फड़ी वालों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है। दुकानदारों द्वारा बनाए गए पक्के थड़ों के कारण समस्या और बढ़ गई है। माता पुली रोड की हालत भी इससे इतर नहीं है जहां दुकानदारों द्वारा 10-10 फीट तक सडक़ पर अपना कब्जा जमा लिया है। यही हाल गुलाटी रोड, तोताराम मार्केट और पुराने बस अड्डे का है। अतिक्रमण के कारण पैदल निकलने के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल बस भी जाम में फंस जाती है। शाम के समय तो स्थिति ओर गंभीर हो जाती है। ये सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है और उसे इसकी जानकारी भी है। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें