समालखा (पानीपत)। समालखा की गांधी काॅलोनी में पुलिस अधिकारी के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हैं। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
समालखा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिंदापुर खेडी गांव निवासी रणधीर सिंह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। उनका बेटा मोहित (35) समालखा की गांधी काॅलोनी में रहता है। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि युवक मोहित का दरवाजा सुबह से बंद है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मोहित का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।