फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान व मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक निर्मल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : family
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। खंड के डेरा सलीमपुर गांव में शनिवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान निर्मल सिंह (59) और मजदूर बबलू यादव (55 की मौत हो गई। यह हादसा अधोया-थाना छप्पर रोड पर सारन गांव के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, डेरा सलीमपुर निवासी निर्मल सिंह (अपनी शादीशुदा बेटी के गधौली गांव (यमुनानगर) में गन्ने की बिजाई के लिए मजदूरों के साथ जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ बिहार निवासी मजदूर बबलू यादव और अन्य ग्रामीण सवार थे। तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें ओवरटेक किया। अचानक कैंटर का एक टायर निकलकर तेजी से ट्रैक्टर के अगले हिस्से में लगा और इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में निर्मल सिंह और बबलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार नानकचंद, ईश्वर, भुट्टू, संदीप, शिवदयाल और कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को यमुनानगर के अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें