फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में लकड़ी की छीलन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Mon, 22 Jun 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इसराना में हाइवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। इसराना में रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे लकड़ियों की बारीक छीलन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन बिगड़ने के कारण हाईवे पर पलट गई। इससे हाईवे के एक साइड वाली लेन बाधित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन की मदद से करीब सात घंटे में लेन को सुचारू किया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के चालक आस्थाक वासी शामली यूपी ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ लकड़ियों की बारीक छीलन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से शामली से परधाना गांव एक फैक्ट्री में आ रहे थे। जब ट्रैक्टर ट्रॉली इसराना में पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया व लकड़ियों की बारीक छीलन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। हादसे की वजह से हाईवे की एक लेन करीब सात घंटे बाधित रही। इस दौरान पुलिस ने लेन का ट्रैफ़िक सर्विस लेन से डायवर्ट किया कर यातायात नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें