फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भादड़ गांव की सड़क पर दादा के साइकिल पर घूमने गए सात साल के पोते पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी और ट्राली का पहिया चढ़ा दिया। इसी के साथ चालक मौके से फरार हो गया। सामान्य अस्पताल में ले जाने पर पोते को मृत घोषित किया गया। पुलिस नेे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बिंझोल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके दो लड़के है। जिसमें छोटे लड़के का नाम लक्ष (7) रविवार को शाम पांच बजे अपने दादा के साथ साइकिल पर घूमने के लिए भादड़ रोड पर चला गया। इस दौरान भादड़ गांव की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने छोटे बेटे को टक्कर मार दी और सिर के ऊपर से ट्राली का पहिया उतर गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को जब सामान्य अस्पताल लेकर आए तो उसे मृत घोषित किया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हर रोज की तरफ दादा के साथ गया था घूमने-
पिता जितेंद्र ने बताया कि वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था। हर रोज वह स्कूल का काम खत्म करने के बाद अपने दादा के साथ घुमने के लिए जाता था। वह रविवार को घूमने तो गया, लेकिन ट्रैक्टर चालक की गलत ड्राइविंग के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें