फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर लगने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस को दी शिकायत में इंडस्ट्रीयल एरिया में काम करने वाले नवल किशोर पटेल निवासी मोतीहारी बिहार ने बताया कि वह अपने भाई अर्जुन व उमाशंकर के साथ मंडी से सब्जी खरीदकर वापस जा रहा था। केरोविट शोरूम के पास पानीपत की तरफ से आए कैंटर ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें