फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। राहगीरों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव नारा निवासी बलिंद्र शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर मतलौडा अनाज मंडी में में गया था। अनाज से लौटते वक्त रेलवे फाटक के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बलिंद्र को सिविल अस्पताल में भिजवाया, राहगीरों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें