फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस से 15 लाख के टॉवल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी के नजदीक ब्राइट ओवरसीज एक्सपोर्ट हाउस से करीब 15 लाख रुपये के टॉवल चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी कैमरे में पैकिंग ठेकेदार की संदिग्धता नजर आई है। इनमें ठेकेदार टॉवल की गांठ चोरी करता नजर आ रहा है। वह पिछले कई महीने से धीरे-धीरे टॉवल चोरी कर रहा था।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अंसल सुशांत सिटी के विशेष ढींगरा ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले सेक्टर-25 से अनाज मंडी के नजदीक फैक्टरी स्थानांतरित की थी। उन्होंने टॉवल कम होने पर सीसीटीवी देखे। फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पैकिंग ठेकेदार सवी टॉवल की गांठ चोरी करते हुए दिखाई दिया। सवी खटीक बस्ती कॉलोनी का है। उन्होंने अपने स्तर पर देखा तो सवी जनवरी महीने से टॉवल चोरी करने में लगा हुआ था। वह करीब 15 लाख रुपये की कीमत के टॉवल चोरी कर चुका है। सवी ने बताया कि वह माल चोरी कर खटीक बस्ती में मोहम्मद इरफान को बेच देता था। वे आगे सस्ते भाव में खुले में बेच देते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें