फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी के नाम पर लोन लेकर राशि जुए में उड़ाई, मारपीट कर पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिस राहुल के साथ न्यू नानकनगर फर्कपुर निवासी मनप्रीत कौर ने 24 जुलाई 2015 में प्रेम विवाह किया था। वह उसे मारपीट कर घर से निकाल फरार हो जाएगा ऐसा मनप्रीत ने सोचा नहीं था। ऊपर से दो बच्चों की जिम्मेदारी। ऐसे में पीड़िता जाए तो कहां जाए। फरार होने की वजह बैंकों व फाइनेंसरों से ढाई लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर उस राशि को जुआ में उड़ा देने की। मामले में अब पीड़िता ने एएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत सौंपी है। पीड़िता का कहना है कि वह एक दुकान पर काम कर मात्र साढ़े छह हजार की सैलरी में अपने दो बच्चों को पाल रही है। ऐसे में वह लोन की किश्तें कैसे उतारेगी। मनप्रीत ने बताया कि राहुल रेलवे में नौकरी किया करता था, नौकरी छोड़ सारा-सारा दिन अब जुआ खेलने लगा। जब भी इस बात का विरोध करती थी तो राहुल उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर देता था।
विज्ञापन

शिकायत में मनप्रीत ने बताया कि पति राहुल ने उसकी बिना सहमति के जन लक्ष्मी बैंक से एक लाख रुपये, एचडीएफसी बैंक 50 हजार रुपये, एक फाइनेंसर से 30 हजार रुपये, वहीं दो अन्य फाइनेंसर से 30-30 हजार रुपये लोन ले रखा है। ऐसे में सभी की कुल मासिक किश्तें 16,110 रुपये बनती है। एएसपी अमरिंद्र सिंह ने मनप्रीत को शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें