फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत को शिक्षा में नंबर वन बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पाने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में पानीपत खंड के प्राथमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज, डाइट प्राचार्या डॉ. नीलम कुंडू तथा पानीपत खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पानीपत जिले को शिक्षा में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को निपुण बनाना है, जिससे पानीपत जिला शिक्षा विभाग में नंबर वन स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस मिशन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करें।
डाइट प्राचार्या डॉ. नीलम कुंडू ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण को पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ पूरा करें, ताकि बच्चों को निपुण बनाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने बताया कि पानीपत खंड के सभी शिक्षक इस प्रशिक्षण में बेंच-वाइज भाग लेंगे। इसके साथ ही अन्य जिलों में कार्यरत पानीपत जिले के शिक्षक भी इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन



जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर अनिल मलिक ने जानकारी दी कि सिवाह स्कूल में तीन बेंचों के माध्यम से कुल 139 शिक्षक इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार मडलौडा खंड में दो बैच में 80 शिक्षक और बापौली खंड में एक बैच में 45 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। 8 जनवरी से सभी पांचों खंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान व खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज और डाइट प्राचार्या डॉ. नीलम कुंडू को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।


अनिल मलिक ने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। हर बैच के शिक्षकों को दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के सभी खंडों में 27 बैच आयोजित किए जाएंगे जिनमें 1110 से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें 101 शिक्षक दूसरे जिलों से पानीपत में प्रशिक्षण लेंगे जबकि लगभग जिले से 600 शिक्षक दूसरे जिलों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें