फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारह लाख लिया, दे दिया ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंद्रा कॉलोनी के दो चचेरे भाइयों के साथ मुंबई की एक युवती ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसने दोनों भाइयों को ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा थमा दिया।
विज्ञापन

 इंद्रा कॉलोनी के रविंद्र ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि उसने अपने भाई साहिल का पासपोर्ट बनवाया था।
कुछ दिन बाद उसके पास मुंबई की युवती प्रियंका प्रत्योत गडकर का फोन आया। उसने कहा कि उसकी कंपनी युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाती है। रविंद्र ने प्रियंका को विदेश जाने से इंकार कर दिया लेकिन वह उससे बात करती रही। जिसके बाद रविंद्र ने अपनी भाई साहिल और चचेरे भाई अनुज को विदेश भेजने की बात कही।
इसके बाद आरोपी दोनों के दस्तावेज लेकर चली गई और करीब दो लाख रुपये भी लिए। अलग-अलग तारीख में 12 लाख रुपये जमा कराए। आरोपी ने साहिल और अनुज का वीजा भेज दिया। दोनों जब फ्लाइट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां जांच में वीजा फर्जी निकला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें