समालखा(वि)। एलएनटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मच्छरौली में पुरुष एवं महिला एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा और विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरपाल ढांडा, पानीपत नगर निगम की मेयर श्रीमती कोमल सैनी, प्रो. कुलदीप नारा , श्री राजकुमार मिठान , श्री प्रदीप मालिक , एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के सचिव श्री सुशील गुप्ता और श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता (एलएनटी कॉलेज की अध्यक्ष एवं गीता परिवार उत्तर भारत की प्रमुख) ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. लोकेश कुमार शर्मा ने छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की प्रेरणा दी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में एथलेटिक कोच महिपाल , हरपाल मलिक, धर्मेंद्र, सुशील मेहराणा, सुखदेव, सुरेंद्र तथा मंच संचालक श्री तिलकराज का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के संयोजक प्रदीप कुमार रहे। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टाफ ने मिलकर इस आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया।