पानीपत। शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर तेजी लाई जाएगी। निगम के सफाई ठेकेदार इसको लेकर काम करेंगे। इसके साथ टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इसके बाद कूड़ा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ निगम कार्रवाई भी करेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 78 गाड़ी लगाई गई हैं। अभियान का उद्देश्य शहर को साफ सुथरा बनाना है। इसके साथ व शहर का प्रदूषण कम करना और वातावरण को स्वच्छ करना। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में नियमित रूप से साफ सफाई के अनेकों लाभ है। जिनका हमें पालन करना चाहिए व आस पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। संवाद