फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवाओं को बताईं आत्मनिर्भर बनने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पीसीसी अकादमी में सोमवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

वक्ता राजीव परुथी ने युवाओं को सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाया। राष्ट्रीय युवा को-ऑर्डिनेटर सार्थक कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कई उपयोगी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने युवाओं को बताया कि कैसे वे इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन या संबंधित कार्यालयों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और उनके लाभ उठा सकते हैं। लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक मोहित राठी ने युवाओं से कहा कि योजनाओं को केवल जानकारी तक सीमित न रखें बल्कि उनका वास्तविक लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाएं। जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से हमारे युवा अपने कौशल को विकसित कर सकते है। इस अवसर पर क्यूपीए निदेशक एवं समाजसेवी तरुण लाहोत, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अवार्डी सारथी उपमन्यु, जिला जेल के पूर्व सुपरवाइजर पदम कुमार, सहायक सचिव नवीन कुमार और योगीराज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें