फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निजी स्कूलों के लिए पोर्टल पर सीटें अपलोड करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा के दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के 223 निजी स्कूलों को आज 17 मार्च तक अपनी उपलब्ध सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इन सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी, जिन पर बीपीएल, अनाथ और वीरांगनाओं के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार 18 से 24 मार्च तक स्कूलों के मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जबकि 25 से 30 मार्च तक अपलोड की गई सीटों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 31 मार्च से 7 अप्रैल तक अभिभावक उज्ज्वल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 9 अप्रैल को ड्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों का दाखिला 10 से 23 अप्रैल तक संबंधित स्कूलों में कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 30 अप्रैल से 5 मई तक वेटिंग सूची के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। विभाग के अनुसार नर्सरी में दाखिला लेने वाले बच्चे अपने निवास से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल में ही प्रवेश ले सकेंगे और उनकी शिक्षा का खर्च आठवीं कक्षा तक सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


वर्जन-
आरटीई के तहत नर्सरी कक्षा के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें संरक्षित कर बच्चों को दाखिला दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें