संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2026 सत्र के लिए नए दाखिले व पुन: पंजीकरण की शनिवार को अंतिम तिथि है। इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी तक सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) व ऑनलाइन मोड में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि नामांकन के लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई फॉर ओडीएल प्रोग्राम लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों को अपनी एबीसी आईडी के माध्यम से डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है। नए पेज पर नए पंजीकरण पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी तथा क्षेत्रीय केंद्र करनाल का कोड-10 चयन करना होगा। पंजीकरण के बाद लॉग-इन कर आवेदन करें। निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि इग्नू वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में नामांकन प्रक्रिया संचालित करता है।