फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडी विद्या मंदिर हुडा में दो मिनट का मौन रख महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों ने कक्षाओं में विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान तथा उनके आदर्शों, विचारों और जीवन मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें