संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कॉलेजों में यूजी व पीजी प्रथम वर्ष में फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले के लिए दिए एक और मौके का मंगलवार को अंतिम दिन है। वंचित विद्यार्थी छह अक्तूबर तक पंजीकरण करवा ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा यूजी द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के वंचित विद्यार्थियों को भी फीस जमा करवाने के लिए छह अक्तूबर तक का समय दिया है। कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों में अभी भी करीब 30 फीसदी सीटें रिक्त हैं।
वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी व एससीवीटी ट्रेड में चल रही दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी हैं। एनसीवीटी ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया 22 सितंबर को जबकि एससीवीटी ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया 30 सितंबर को संपन्न हो चुकी है। इसके बावजूद जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अभी भी 368 सीटें रिक्त हैं। इनमें एनसीवीटी की 135 और एससीवीटी ट्रेड की 233 सीटें शामिल हैं। जिले की नोडल आईटीआई में एनसीवीटी ट्रेड की अभी भी करीब 46 सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिले के लिए एक और अवसर दिया था जो संपन्न हो चुका है। वहीं प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल करीब 88 हजार सीटों में से अब तक लगभग 60,953 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सीटें अभी रिक्त हैं।
जिले की राजकीय आईटीआई में रिक्त सीटों की स्थिति-
राजकीय आईटीआई कुल सीटें रिक्त सीटें
बापौली 152 07
बराना 196 93
चुलकाना 88 27
मतलौडा 240 29
नौल्था 236 79
पानीपत 788 46
पानीपत महिला 128 28
पाथरी 84 27
समालखा 88 32
कुल 2000 368
नोट- पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार
वर्जन-
कॉलेजों में यूजी-पीजी प्रथम वर्ष में दाखिले का मंगलवार को अंतिम अवसर है। द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी भी मंगलवार तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। वंचित विद्यार्थियों को समय रहते अपना दाखिला सुनिश्चित करना चाहिए।
डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।