फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रेहड़ी संचालकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की सुरक्षा के लिए नाको पर मुस्तैदी पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का एक ओर मामला सामने आया है। जहां पर पुलिसकर्मी गश्त पर था और भीड़ को हटाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन एक आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का प्रयास किया और उसकी वर्दी फाड़ी। उपरोक्त घटना सब्जी मंडी के पास सनौल रोड की है, जहां पर एक रेहड़ी के पास भीड़ जमा थी और पुलिसकर्मी ने रेहड़ी संचालक से भीड़ को डिस्टेंस में खड़ा करने की बात कही, इतना कहते ही दो रेहड़ी संचालकों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना से इएचसी रामनिवास ने बताया कि वह वीरवार को दोपहर करीब सात बजे सिपाही नीरज के साथ गश्त पर था। इसी बीच वह न्यू सब्जी मंडी सनौली रोड पहुंचे तो वहां पर दो केलों की रेहड़ी लगी दिखाई दी। जिन पर काफी भीड़ जमा थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा उपरोक्त सब्जी मंडी बंद करके उसे स्थानातरित किया है, इसके बावजूद भी दो रेहड़ी लगी हुई थी। उन्होंने रेहड़ियों के पास जाकर रेहड़ी मालिकों के नाम पुछे तो रेहड़ी संचालकों ने अपना नाम देवराज व भोला पुत्र भगवान दास वार्ड 10 के रुप में बताई। उन्होंने रेहड़ी पर भीड़ इकट्ठी न करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने बारे में कहा तो दोनों ने मिलकर पीड़ित पर हमला बोल दिया। आरोपी देवराज ने पीड़ित का गला पकड़ा और आरोपी भोला ने पीड़ित की छाती में घुसा मारा। जिससे पीड़ित की वर्दी की नेम प्लेट टुट गई। आरोपियों ने धक्का मुक्की कर पीड़ित को नीचे गिरा दिया। रेहड़ी पर लगी भीड़ ने पुलिसकर्मी को बचाया, वहीं भीड़ का फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें