फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश जाने के लिए अधिकृत ट्रेवल एजेंट से ही करें संपर्क

Tue, 28 May 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज के समय में शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर आमजन के साथ धोखाधड़ी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए आमजन को चाहिए कि इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहें। लोगों को चाहिए कि वे अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें और अच्छी तरह से पूछताछ कर लें। ये जानकारी जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे जागरूक किया जाता है। अक्सर देखा जाता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे नकली या अनधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं, जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने गंवा बैठते हैं। ये अनधिकृत एजेंट विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते हैं। जहां पर उस व्यक्ति की जान तक का खतरा हो जाता है। इसलिए अधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने का प्लान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें