पानीपत। उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रदीप क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पानीपत के आशु अंसारी ने कांस्य पदक जीता है। आशु ने प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया था। आशु के पानीपत के साईं बाबा चौक स्थित एथलोस जिम में पहुंचने पर उनके साथियों ने उनका स्वागत किया। आशु अंसारी ने बताया कि वह पिछले चार साल से लगातार अभ्यास कर रहा है। उनके कोच संदीप शर्मा से उनको प्रेरणा मिली है । हर रोज तीन से चार घंटे तक वह जिम में अभ्यास करते हैं। उनका पूरा फोकस आने वाली प्रतियोगिताओं पर है। कोच संदीप शर्मा ने बताया कि अनुशासन और मेहनत से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार लेने चाहिए। उनको उम्मीद है कि आशू आने वाली प्रतियोगिताओं में पदक लेकर आएगा।