फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाम कमाने व दहशत फैलाने के लिए कौशल ने रंगदारी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-वन के सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने, मिट्ठन स्वीट्स के संचालक से 50 लाख व डाहर टोल प्लाजा के प्रबंधक से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी डाहर निवासी कौशल से पूछताछ की जा रही है। वह दो दिन के रिमांड पर है। उसको व उसके साथी प्रिंस को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक मामले की जांच में सामने आया है कि वह डाहर के ही सिल्लू के गिरोह में काम करता है। इनके गिरोह का मुखिया सिल्लू डाहर ही है। सिल्लू किसी बड़े गैंगस्टर से जुड़ा है। सिल्लू फिलहाल जेल में है। कौशल रंगदारी मांग कर अपने नाम की दहशत फैलाना चाहता था। अपराध की दुनिया में वह अपना नाम बड़ा करना चाहता है। वीरवार को इस मामले में और बड़ा खुलासा हो सकता है। जेल जाने के बाद इसराना थाना पुलिस भी कौशल को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर में मिट्ठन स्वीट्स के मालिक को स्पेन के नंबर से कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने सिल्लू डाहर के नाम से उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। सीआईए वन इसकी जांच करते हुए कौशल तक पहुंची थी। सोमवार को सीआईए वन की टीम जब उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित पार्क में पकड़ने गई तो उसने गोली चला थी। गोली एसआई राजकुमार को लगी थी। पुलिस ने कौशल व उसके दोस्त प्रिंस को पकड़ लिया था। कौशल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने शुक्रवार अलसुबह साढ़े तीन बजे डाहर टोल के इंचार्ज पवन पर पिस्तौल तानकर टोल प्रबंधक से भी 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन-
सीआईए वन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सिल्लू व उसके दोस्त प्रिंस से पूछताछ की जा रही है। कौशल ने रंगदारी की वारदातों में कबूलनामा किया है। उसको वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें