पानीपत। बुनियाद-1 का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया है। इसमें छात्राओं ने बाजी मारी। बुनियाद-एक के बाद बुनियाद-2 के लिए विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके लिए 28 जनवरी तक आवेदन भरे जाएंगे।
बुनियाद-1 में जिले के तहसील कैंप स्कूल के छह विद्यार्थियों ने टाॅप- चार में जगह बनाई। बुनियाद-2 की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसके लिए 28 जनवरी तक प्रवेश फार्म भरे जाएंगे। बुनियाद-2 की परीक्षा में गणित पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित के प्रश्न रहेंगे। विदित है कि मिशन बुनियाद बैच 2025-27 के लिए गत 24 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा करवाई गई थी। इसमें जिले के 4849 विद्यार्थियों और प्रदेश से 6338 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से जिले के 1392 विद्यार्थियों का चयन बुनियाद- 2 के लिए हुआ है। इनमें 755 छात्रा और 637 छात्र शामिल हैं।
विद्यार्थी बोले तैयारी तेज की
खुश्बू, श्वेता और कृष्णा ने बताया कि वे पढ़कर लिखकर डॉक्टर व इंजीनियर बनना चाहती हैं। वे प्राइवेट कोचिंग सेंटर में कोचिंग नहीं ले सकती लेकिन अच्छी पढ़ाई कर खुद को मजबूत बना सकती हैं। उन्होंने बुनियाद-2 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वे इसमें बेहतर परिणाम लाकर खुद को साबित करेंगी। इसके साथ अपनी वार्षिक परीक्षा की भी तैयारी कर ली हैं। परीक्षा के नजदीक आने पर मोबाइल का प्रयोग बंद कर दिया है।
वर्जन :
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में चयनित विद्यार्थी बुनियाद लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा में भाग ले पाएंगे। बुनियाद-2 की परीक्षा 28 जनवरी को करवाई जाएगी। जल्द ही इसके परिणाम घोषित करके बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा कराई जाएगी।