फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गणतंत्र दिवस पर जिला में पानीपत जिला स्तरीय के अलावा समालखा व इसराना में उपमंडल स्तरीय समारोह किए जाएंगे। प्रशासन ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला स्तरीय समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर पांच विशेष नाके शिवाजी स्टेडियम के चारों तरफ और जिले के अन्य स्थानों पर 36 स्थायी और अस्थायी नाके लगाए हैं। कार्यक्रम के दौरान शिवाजी स्टेडियम के चारों तरफ मकानों पर दूरबीन और ऑटोमेटिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ये जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं उपमंडल स्तर पर समालखा अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्यअतिथि रहेंगे। इसराना स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में राई क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम से पहले जिला सचिवालय स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि दी जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:50 बजे से शुरू होगा और 12:20 बजे तक चलेगा। इसमें जवान मार्च पास्ट करेंगे और स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ विकास कार्यों की झांकी निकाली जाएंगी।

पुलिस ने लगाए 41 पुलिस नाके और 430 पुलिसकर्मी तैनात
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, मंदिर व मस्जिद कॉलोनी में जांच की जा रही है। बॉर्डर नाकों पर वाहनों को जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 430 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शिवाजी स्टेडियम परेड ग्राउंड के चारों तरफ पांच विशेष नाके लगाए हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 36 स्थायी व अस्थायी नाकों को अलर्ट किया है। पीसीआर, राइडर, डायल 112 की गाड़ियां निरंतर गश्त कर रही हैं। शरारती और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें