फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला को कार में बंधक बना तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला यू-ट्यूबर समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला का आरोप- रिफाइनरी के पास जंगल में की वारदात, एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला के साथ तीन युवकों ने कार में बंधक बनाकर रिफाइनरी के पास जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। एक अन्य महिला ने भी गलत काम करने के आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि एक महिला यू-ट्यूबर उसे बुलाकर ले गई थी। शनिवार को शिकायत के बाद सदर थाना की पुलिस ने महिला यू-ट्यूबर और तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराए हैं।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15-20 महिलाओं के साथ घास फूस व लकड़ियां लेने जंगल जाती हैं। जहां पर किरण नाम की महिला अपने 20 से अधिक साथियों के साथ आती है। वह उनका वीडियो बनाकर धमकाती है। तीन दिन पहले उनके पास तीन-चार युवक आए और उन्होंने कहा कि तुम्हें मैडम ने बुलाया है। वह उनके साथ चली गई। आरोपी अमन, अश्वनी और संदीप उसे गाड़ी में लेकर रिफाइनरी के पास जंगल में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी एक अन्य महिला को भी अपने ऑफिस ले गए थे। जहां पर उसके साथ गलत काम किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं ने शनिवार को एसपी भूपेंद्र सिंह से मिलकर मामले की जानकारी दी थी। एसपी के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पैसे न देने पर मारपीट और बदनाम करने की धमकी
महिलाओं का आरोप है कि जब वह लकड़ी लेने जाती हैं तो महिला यू-ट्यूबर उनका वीडियो बनाकर उन्हें धमकाती है। कभी उनसे 500 तो 2500 रुपये छीन लेती है। कई बार तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक महिला की शिकायत पर बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें