फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने विकास नगर में बेटे व दंपती से मारपीट व जानलेवा हमला करने के तीन युवकों को वीरवार शाम को विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक करनाल जिले के सालवन गांव हाल निवासी विकास नगर निवासी राजू व शत्रुघ्न उर्फ दीपक और देवीपुरा गोहाना हाल विकास नगर निवासी अमन हैं। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन



थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में विकास नगर निवासी आशा पत्नी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर गली में कई लड़के खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। बेटे सन्नी ने लड़कों को गाली-गलौज करने से रोका तो जयबीर, दीपक, अमन, गीता व सालवन निवासी राजू ने सन्नी की पिटाई कर दी। यह देख वह पति रोहताश के साथ बेटे को छुड़ाने लगी तो जयबीर ने पति रोहताश के सिर पर लोहे की रॉड मारी। गीता ने उसको चुनरी से खींचकर गिरा दिया और जयबीर ने रॉड मारी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें