फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिकअप की टक्कर से ईको सवार महिला समेत तीन घायल

Fri, 19 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर पर सवारियों से भरी एक ईको को पीछे से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ईको में सवार एक महिला सहित तीन सवारियों को चोट आई है।
विज्ञापन


हादसा सुबह नौ बजे का बताया जा रहा है। दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहे एक पिकअप गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी ने आगे जा रही ईको के पीछे टक्कर मार दी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड में कर यातायात को सुचारु किया। हिमाचल मंडी निवासी पिकअप चालक कृष्ण ने बताया कि वह आजादपुर दिल्ली फल मंडी में फल उतारकर वापस हिमाचल जा रहा था। जैसे ही समालखा फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी नींद की झपकी आ गई और पिकअप आगे चल रही ईको से टकरा गई। हादसे में घायल महिला पूजा गंभीर व अन्य घायलों को राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें