फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूल प्रधान और प्रिंसिपल समेत चार तत्कालीन पदाधिकारियों को एक माह की कैद

Fri, 19 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिविल जज जूनियर डिवीजन रूपा की अदालत ने आर्य बाल भारती स्कूल की तत्कालीन प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्या, प्रधान और उप प्रधान को कोर्ट की अवमानना में दोषी करार दिया है। चारों को एक माह कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला दो अध्यापिकाओं के हटाने के एक फैसले की अवमानना पर केस की सुनवाई करते हुए सुनाया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार आर्य बाल भारती स्कूल के 13 शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया था। इस पर उन्होंने अदालत की शरण ली थी। अदालत ने उनको हटाने पर रोक लगा दी थी। अध्यापिका अंजना और अनीता का आरोप है कि प्रबंधन ने अदालत के आदेश के बाद भी उनको नौकरी से निकाल दिया। इस पर अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 18 पेज का आदेश जारी किया और स्कूल की तत्कालीन प्रधानाचार्या रेखा, उप प्रधानाचार्य सरला, प्रधान रमेश और उप प्रधान अभय को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि न्यायालय के दिनांक 31 मई 2017 के किसी भी निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन सभी उचित संदेहों से परे सिद्ध होना चाहिए और ऐसे मामले में आवश्यक प्रमाण का मानक वही होगा जो आपराधिक मामले में आवश्यक होता है। वहीं दूसरे पक्ष ने सफाई दी कि दोनों अध्यापिकाओं ने माहौल खराब किया था। इसलिए उन पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

स्कूल की दो अध्यापिकाओं का मामला अदालत में विचाराधीन था। उनके पास इसके कोई आदेश नहीं है। चारों लोग अब स्कूल का हिस्सा नहीं हैं।
महताब सिंह, कोषाध्यक्ष, आर्य बाल भारती स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें