फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो अलग-अलग सड़क हादसे में मां-बेटे सहित तीन घायल

Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड पर अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीतगढ़ गांव निवासी मां बोहती देवी अपने बेटे वीर सिंह के साथ करहंस गांव में रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आए थे। जब वह जीटी रोड अंडरपास के पास पहुंचे तो एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बोहती देवी व उनका बेटा वीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अमृत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे हादसे में श्याम बाबा चुलकाना धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे बागपत निवासी बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मंजू अपने पति मनोज के साथ श्याम बाबा के दर्शन कर वापस जा रही थी। आटा गांव के यमुना पुल के पास रास्ते में अचानक रोड पर रुकी गाड़ी में बैठे युवक द्वारा दरवाजा खोलने से उनकी बाइक दरवाजे से टकरा गई हादसे में मंजू को सिर में गहरी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली ऐमस के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें