फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू के तीन नए केस मिले, संख्या 64 पहुंची

Tue, 28 Oct 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की इमरजैंसी में दा​खिल मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में डेंगू का डंक तेजी से फैल रहा है। सोमवार को तीन नए मामले आने से इस साल के डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है जिनमें से दो का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में और एक का खानपुर पीजीआई में चल रहा है। वहीं मलेरिया के 26 और चिकनगुनिया के दो मामले सामने आ चुके हैं। ज्यादातर युवा व बुजुर्ग डेंगू के डंक से ग्रस्त हो रहे हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में सुबह वायरल बुखार की जांच करवाने के लिए पहुंचे दो मरीज डेंगू पॉजीटिव मिले। गांव बांध के 40 वर्षीय पुरुष सोमवार को बुखार की दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वे डेंगू पॉजीटिव मिले। उनका अस्पताल में इलाज किया गया और शाम को उन्हें छुट्टी मिल गई। दूसरा केस आरकेपुरम कॉलोनी से 50 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं बापौली गांव से 55 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव मिली हैं। उनका इलाज खानपुर पीजीआई में चल रहा है। इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 64 पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर 20 से 55 साल तक के लोग मिले हैं। जहां से डेंगू पॉजीटिव मिले हैं, संबंधित क्षेत्रों में विभाग द्वारा फॉगिंग करवाई गई है।
विज्ञापन


इस साल मलेरिया के स्थानीय और बाहरी लोगों को मिलाकर 26 मामले हैं। शनिवार को काबड़ी से 39 वर्षीय पुरुष मलेरिया पॉजीटिव मिले थे। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया और उन्हें शनिवार को ही छुट्टी मिल गई। चिकनगुनिया के अब तक दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस समय थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए, अपने आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर जाकर लार्वा एक्टिविटी कर रही है साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। डेंगू-मलेरिया पॉजीटिव आने वाले लोगों के संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है।
डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें