फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, एक की हालत गंभीर

Fri, 07 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को डेंगू के तीन नए मामले आए हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल भेजा है। जबकि एक का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीसरे को एक दिन के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस साल अब तक डेंगू के 78 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मलेरिया के छह और चिकनगुनिया के दो मामले आए हैं।

मौसम में बदलाव के साथ जिले में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। तीन दिन में डेंगू के छह मामले आ चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह वायरल बुखार की जांच व दवा लेने के लिए देशराज कॉलोनी से पहुंचा 19 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजीटिव मिला। जिनका अस्पताल में इलाज किया गया और दोपहर बाद छुट्टी मिली। बांध गांव से 50 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव मिली जिसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऊंटला गांव के 40 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजीटिव मिले हैं जिनकी स्थिति गंभीर होने पर करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर सिंह ने बताया कि अक्तूबर व नवंबर माह में डेंगू के ज्यादा मामले आते हैं। लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। सप्ताह में एक बार सूखा दिवस मनाना चाहिए। फ्रीज की वेस्ट ट्रे को जरूर साफ करना चाहिए। हल्का बुखार, खांसी-जुकाम होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए और चिकित्सक के आदेशानुसार दवा लेनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर जाकर लार्वा एक्टिविटी चला लोगों को जागरूक कर रही है। पॉजिटिव केस मिलने पर फॉगिंग कराई जा रही है।
- डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें