फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने राहगीरों को लूटपाट के गिरोह के और तीन गुर्गों को विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। तीनों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके पांच साथियों के साथ राहगीर से मारपीट कर मोबाइल व पर्स लूटने समेत कई वारदात को अंजाम देने के बारे स्वीकारा है।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने वीरवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोहेल उर्फ रियाज, साहिल, अनस उर्फ पंपा, सुहेल व चांद निवासी विद्यानंद कॉलोनी को काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया था।
पांचों राजा निवासी बलजीत नगर व अब्दुल रहमान अंसारी व मोनिस उर्फ लंबू निवासी विद्यानंद कॉलोनी के साथ मिलकर सेक्टर 25 में एक युवक को डंडों से चोट मारकर उसका मोबाइल फोन व पर्स लूटने की वारदात को स्वीकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में 2500 रुपये नकद व दो ग्राम सोना था। थाना चांदनी बाग में अमित निवासी साईं कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें