फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर युवक को अपनी बातों में फंसा लिया। ठग ने युवक के पास एक लिंक भेजा और फार्म भरने को कहा। जैसे ही युवक ने फार्म भरा उसके खाते से तीन लाख रुपये की निकासी हो गई। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके पास मंगलवार को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि उसके बैंक खाते की केवाईसी खत्म हो गई है। इसको अपडेट कराना होगा नहीं तो बैंक खाता बंद हो जाएगा। उसनके केवाईसी अपडेट करने को कहा। फिर कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह उनके पास एक लिंक भेजेंगे। उस लिंक पर क्लिक कर अपना फार्म भर दें। उसने लिंक पर क्लिक कर फार्म भर दिया। इसके बाद 12 ट्रांजेक्शन में उसेक खाते से तीन लाख रुपये निकल गए। उसने इसके बाद इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें