कच्चा कैंप स्थित गणेश नगर निवासी एक महिला के बैग से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। महिला घरौंडा में अपने दामाद से तीन लाख रुपये लेकर आई थी और लालबत्ती से ऑटो में घर जा रही थी।
पैसे चोरी होने के बाद महिला का मकान बनाने का सपना टूट गया। महिला को घर पहुंच बैग से लाख रुपये चोरी होने का पता चला। महिला ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर पुलिस के अंतर्गत लाल बत्ती चौक पर ऑटो में सवार गणेश नगर निवासी आशा रानी के बैग से तीन लाख रुपये की चोरी हो गई।
आशा रानी ने पूरी वारदात की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने आशा रानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आशा रानी ने बताया कि वह बतरा कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में मजदूरों के रहने के लिए क्वार्टर बना रहे हैं। इसके लिए उसने अपने दामाद घरौंडा निवासी सुरेंद्र से तीन लाख रुपये लिए थे।
सुरेंद्र ने अपने मामा रतन चौधरी से तीन लाख रुपये उधारे लाकर उसको दिए थे। रतन चौधरी उसको एक्टिवा पर लालबत्ती चौक पर छोड़ गया था।
उसने तीन लाख रुपये काले रंग के बैग मयें डाल रखे थे। वह लाल बत्ती चौक से गणेश नगर जाने से लिए ऑटो में बैठी थी। उसने ऑटो से उतरकर घर जाकर बैग की चैन खुली देखी तो उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
बैग को चैक किया तो बैग से तीन लाख रुपये गायब थे। उसने अपने परिजनों के साथ ऑटो को काफी तलाश किया, उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आशा रानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशा रानी ने बताया कि वह जिस ऑटो में बैठी थी उसमें दो महिलाएं व तीन पुरुष बैठे थे। उसकी बगल में एक महिला व व्यक्ति बैठा था। लाल बत्ती से कुछ ही दूरी पर चलने पर व्यक्ति ने महिला का नाम नीलम लेकर पुकारा और आगे उतरने की कही। उसको उन दोनों पर तीन लाख रुपये निकालने का शक है।
महिला ने शिकायत दी है कि ऑटो में उसके बैग से किसी ने तीन लाख रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
बलजीत सिंह, एएसआई, थाना शहर पानीपत।