समालखा के जीटी रोड पर सड़क हादसों में एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया।
प्रमोद निवासी गांधी कॉलोनी और सुरेश मोटरसाइकिल पर दोपहर के समय किसी काम के लिए पानीपत जा रहे थे। गैस एजेंसी गोदाम के नजदीक पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सर्विस लेन के साथ लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराई।
हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उनको इलाज के लिए राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में छह साल का विनय घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।