फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रंजिश के चलते तीन दोस्तों पर डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25, हनुमान चौक पर पार्टी कर रहे तीन दोस्तों पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। घायलों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एकता विहार कॉलोनी निवासी साहिल ने बताया कि वह सेक्टर 29 पार्ट-1 में फैक्टरी में नौकरी करता है। दो नवंबर को उसके पास मिलने के लिए दोस्त इरसाद, जफर, आए हुए थे। फैक्टरी में मेहनत मजदूरी करके वह अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर हनुमान चौक, सेक्टर 25 पार्ट-2 के पास गया था। जहां पर वह गाड़ी रोक कर खाने पीने का सामान लेने लगे। शाम करीब सात बजे उनकी गाड़ी के पास हुसैन निवासी मनमोहन अपने हाथ में बिंडा लेकर आया और पुरानी रंजिश रखते हुए गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने कार से बाहर निकलकर गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। जिसमें लालू, समीर, मुन्ना उर्फ बागड़ी, सादाब, जंगली उर्फ साहिद आए और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसके साथी इरसाद व जफर छुड़ाने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें