फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन डॉक्टरों की जेल में ड्यूटी तो एक ओटी में, दवा के लिए भटके मरीज

विज्ञापन
बीता देवी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजेश राजू के निरीक्षण के बाद भी जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। निदेशक के निरीक्षण के तीसरे दिन शनिवार को चर्म रोग, नेत्र रोग, जरनल सर्जन और ईएनटी (कान-नाक-गला) विशेषज्ञ ओपीडी में नहीं बैठे। तीन की ड्यूटी जेल में तो एक की ओटी में रही ऐसे में शनिवार को चिकित्सक न मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मरीजों को नमूनों की रिपोर्ट लेने में चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 1200 मरीज पहुंचे इनमें से 500 नए मरीज शामिल रहे। यह सामान्य दिनों से भी कम रही है। इसका मुख्य कारण अस्पताल में चिकित्सक न मिलना रहा। शनिवार को तीन चिकित्सकों की जेल में ड्यूटी होने से और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर की ओटी होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई और उनकी ओपीडी शनिवार को बंद रही। मरीजों को दवा लेने के लिए एक घंटे तक कतार में लगना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजेश राजू ने हाल ही में अस्पताल का निरीक्षण किया था और मरीजों को परेशानी न हो इसके सख्त आदेश दिए थे लेकिन शनिवार को उनके निरीक्षण का भी कोई असर नहीं दिखाई दिया।


बिंझौल की बीता देवी ने बताया कि वह अपनी गर्भवती बहू के टेस्ट कराने के लिए सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंची। पहले पंजीकरण कराने में उन्हें एक घंटे का समय लगा उसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलने और जांच में करीब आधा घंटा लाइन में लगने के बाद नंबर आया। उन्होंने कुछ टेस्ट लिखे इनमें खून की जांच कराने के लिए सुबह करीब 10:35 बजे नमूने दिए। रिपोर्ट दोपहर एक बजे मिलने के कारण उन्हें करीब ढाई घंटे तक अस्पताल में गर्भवती बहू के साथ ही यहां-वहां बैठकर व लेटकर समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन




कोट
शनिवार को कुछ चिकित्सक अवकाश पर होने से और कुछ की जेल में ड्यूटी होने से मरीजों को परेशानी हुई। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए एक चिकित्सक के अवकाश पर होने के बाद दूसरे चिकित्सक की ओपीडी में ही ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

बीता देवी। संवाद

बीता देवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें