समालखा। सीआईए-थ्री पुलिस ने 504 ग्राम अफीम तस्करी मामले में शुक्रवार को आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बरेली के बिशारतगंज गांव निवासी वाजिद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहम्मद इमरान को रिमांड अवधि पूरी होने पर व आरोपी वाजिद खान को प्रारंभिक पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से मोहम्मद इमरान को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी वाजिद खान को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने नशा तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी सप्लायर वाजिद खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वाजिद खान ने आरोपी मोहम्मद इमरान को 600 ग्राम अफीम 70 हजार रुपये में बेचने के बारे में स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहम्मद इमरान ने अफीम खरीदकर 50 हजार रुपये नकद दिए थे और 20 हजार रुपये अफीम बेचकर देने की बात कही थी।