फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बोर्ड में मनोरोग विशेषज्ञ नहीं मिलने पर लौटे तीन दिव्यांग

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग शिविर में पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए बोर्ड में सभी विशेष चिकित्सक नहीं बैठ पाए, इससे दिव्यांगों को परेशानी हुई। बुधवार 26 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बने। मनोरोग विशेषज्ञ न होने से तीन दिव्यांगों को लौटना पड़ा। अब उन्हें दो महीने बाद मनोरोग विशेषज्ञ के अस्पताल आने पर ही प्रमाणपत्र बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए बोर्ड के सभी चिकित्सक ब्लॉक दो में धरातल पर अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास कक्ष-119 में बैठते हैं लेकिन नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्लॉक-एक में धरातल पर कक्ष छह और सात में बैठते हैं और ईएनटी विशेषज्ञ ब्लॉक-एक में पहली मंजिल पर बैठते हैं, ऐसे में दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दोहरी परीक्षा से गुजरना पड़ता है। कभी ब्लॉक-एक में तो कभी ब्लॉक-दो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ के लंबे अवकाश पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ी है। बुधवार को ईएनटी के छह, नेत्र के पांच, हड्डी के 12, जरनल सर्जन के दो और फिजिशियन के एक प्रमाणपत्र बना और मनोरोग विशेषज्ञ न होने से तीन दिव्यांगों को लौटना पड़ा। हरिनगर से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल आया था।
ओपीडी पंजीकरण के लिए करीब आधा घंटा कतार में लगना पड़ा, फिर फिजिशियन से हल्की खांसी-जुकाम होने पर जांच करानी पड़ी तो फिर ईएनटी विशेषज्ञ से कान की जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें