फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 222 केस अए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन की कोरोना से मौत हो गई। इनमें नूरपुर का 27 साल का युवक, मतलौडा का 53 वर्षीय पुरूष और समालखा की 64 साल की अधेड़ की कोरोना से मौत हो गई। तीनों का निजी अस्पतालों में ईलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने तीनों शव का असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। अब तक जिले में कोरोना से 62 लोगों की मौत हो चुक है। बुधवार को पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह भी कोरोना संक्रमित मिले है। उन्हें डॉक्टरों ने होम आइसोलेट कर दिया है। पिछले एक हजार केस मात्र 8 दिन में आए हैं। अब हर रोज औसतन 100-120 मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 65 प्रतिशत मौत 50 साल से अधिक व्यक्तियों की हुई है। ये लोग पहले से शुगर, टीबी व ह्दय के रोगों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग अब जिले की कुल जनसंख्या के 5 प्रतिशत लोगों के ही सैंपल ले पाया है। विभाग ने अब पहले के मुकाबले सैंपल की संख्या तीन गुना तक बढ़ा दी है। बुधवार को कोरोना के कुल 222 मामले सामने आए हैं। जबकि 130 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 5309 हो चुकी है।
विज्ञापन

टूट रहे नियम
कोरोना के संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण बाजारों, अस्पतालों, बैंक और सड़कों पर टूट रहे सोशल डिस्टेसिंग के नियम और लोगों की लापरवाही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूमते हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। प्रशासन का इस ओर रवैया भी ढीला है। डॉक्टरों के अनुसार अगर हालत ये ही रहें तो आने वाले समय में कोरोना अधिक गंभीर हो सकता है।
बुधवार को यहां मिले कोरोना के रोगी
पॉजिटिव केसों में सेक्टर 11,12,25, गांव भालसी, एनएचबीसी, खुखराणा, शिमला गुजरान, मुखीजा कॉलोनी, गढ़ी त्यागयान, पड़ाव मौहल्ला समालखा, डिकाडला, महावटी, अतौलापुर, मानव विहार, प्रवेश नगर,भोड़वाल माजरी, देविमूर्ति कॉलोनी, आठ मरला, सुखदेव नगर, कलंदर चौंक, पटेल नगर, जाटल रोड, मॉडल टाउन, गीता कॉलोनी, किवाना, सुभाष कॉलोनी, सोधापुर, रिफाइनरी, चुलकाना गांव, इसराना, नूरवाला, गंगाराम कॉलोनी, पुलिस लाइन, शेरा गांव, धमीजा कॉलोनी, रिसालू, बुआना लाखू, उग्राखेड़ी, जसवीर कॉलोनी, विकास नगर, वधावाराम कॉलोनी, मैन बाजार, एल्डिगो, बूड़शाम,सेक्टर 13-17, किशनपुरा, पाईट, सराय मोहल्ला समालखा, मालपुर, पुलिस स्टेशन समालखा, अग्रसेन कॉलोनी, सेक्टर 19, नूरपुर मुगलां, आट्टा, गांव कवी, गोयला खुर्द, कैथ, ताहरपुर, यमुना एन्कलेव, सुशांत सिटी, कृष्णा नगर ,शिव नगर, देव नगर, सुताना, न्यू खादी कॉलोनी, विराट नगर, पुरेवाल कॉलोनी, थर्मल, कुराड़, ज्योति कॉलोनी, कप्तान कॉलोनी और बापौली इत्यादि से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन

कोरोना से तीन और मौत हुई हैं, नए 222 केस आए हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 37744 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 32666 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । बुधवार को 1087 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 5309 केस में से 1686 एक्टिव और 3500 रिकवर किए गए हैं और 61 केस अब तक अनट्रेस हैं। अभी तक 62 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना से तीन और मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें