फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट करने व दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि पिता ने दहेज में कार नहीं दी और उसने शादी के बाद बेटी को जन्म दिया तो इसी वजह से उसे घर से निकाला है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी गोहाना, सोनीपत निवासी श्याम सुंदर से हुई थी। शादी के बाद पति ने दहेज में कार की मांग की। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी वजह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। वहीं उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिस वजह से भी उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, उसे अपशब्द बोलने लगे। आरोप है कि उसके ससुर की उसपर गलत नीयत थी। उसने पति को शिकायत की तो पति ने उसे धमकाकर चुप कर दिया। गत नवंबर 2019 को पति ने घर से निकाल दिया। उसके बाद पिता ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें