जिले में कोरोना लोगों की जिंदगी लील रहा है। अब तक कोरोना 30 लोगों की जान ले चुका है। इनमें से 15 लोगों की जान महज अगस्त माह में ही गई है। बुधवार को भी कोरोना से एक महिला समेत तीन लोगों की जान गई। इनमें सेक्टर 11 का 55 वर्षीय पुरुष, सेठी चौक की 49 साल की महिला और आईओसीएल का 50 साल का पुरुष शामिल है। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बुुधवार को कोरोना के कुल 79 मामले सामने आए हैं, जबकि 89 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 1923 हो चुकी है। इनमें से 666 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है, जबकि कुल 1227 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
जनसेवा दल की ओर किया गया अंतिम संस्कार
कोरोना पॉजिटिव मृतकों का अंतिम संस्कार जनसेवा दल से चमन गुलाटी, कपिल मल्होत्रा, सिविल अस्पताल की ओर से राम गुलिया और प्रशासन की ओर से विक्रम राणा की मौजूदगी में किया गया। सेक्टर-11 से हुई मौत में प्रशासन ने शव को पानीपत लाने की इजाजत नहीं दी, जिस पर संस्कार रोहतक कराया गया।
यहां मिले कोरोना के 79 नए पॉजिटिव
पॉजिटिव केस में ज्योति कॉलोनी, मॉडल टाउन, राज नगर, यमुना एंक्लेव, सुभाष बाजार, अंसल, जाटल रोड, सेक्टर 13-17, विकास नगर, एनएफल टाउनशिप, रिफाइनरी, देवीमूर्ति कॉलोनी, सेक्टर-11, सुखदेव नगर, जवाहर नगर, बिशनस्वरूप कालोनी, कलंदर चौक, सेक्टर-12, विराट नगर, गुरुद्वारा वाली गली रेलवे रोड समालखा, गांधी कालोनी, राज नगर, सेक्टर 25, गांधी मंडी, एल्डिको, गुरुनानक पूरा कच्चा कैंप, चंदौली, अटावला, रिसालू, उझा गेट, बसंत नगर, मित्तल इंटरनेशनल, धारीवाल चौक, इसराना, सेक्टर-24 और नई सब्जी मंडी के साथ साथ कई अन्य स्थानों से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
जिला में कोविड-19 के कुल 22 हजार 951 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 20 हजार 458 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को भी इनमे से 402 सैंपल भेजे गए हैं। बुधवार को 374 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन