फेस्टिवल सीजन आते ही बाजार में रौनक आ गई है। महिलाओं ने करवा चौथ और दिवाली की तैयारियों के साथ ही खरीददारी भी शुरू कर दी है। इससे बाजार में एकदम से बूम आ गया है। महिलाओं को थ्री-डी साड़ी के साथ पेंट और शरारा सूट ज्यादा भा रहा है। दुकानदार भी महिलाओं की पसंद को देखते हुए अधिक से अधिक रेंज रखने का प्रयास कर रहे हैं।
इस बार करवा चौथ 19 अक्तूबर को है। महिलाएं इसको लेकर खासी उत्साहित हैं। नवरात्र लगते ही उन्होंने खरीददारी शुरू हो गई है। दुकानदारों और शोरूम संचालकोें ने भी त्योहारों को देखते हुए नई-नई वैरायटी लाना शुरू कर दिया है। महिलाएं अपनी पसंद की सूट व साड़ी लेने को लेकर दूर-दूर से बाजार में आ रही हैं।
साड़ी के सेगमेंट की बात करें तो बाजार में सबसे ज्यादा थ्री डी साड़ियों में ऑफ नेट का क्रेज अधिक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बाजार में जॉर्जेट साड़ियां, बांधनी साड़ियां, सिल्क साड़ियां, सुपर नेट साड़ियां डिमांड में हैं। पेंट सूट, शरारा सूट, प्लाजा सूट, पाजामा सूट भी महिलाओं की पंसद में शामिल हैं।
चूड़ियों का बाजार भी चमका
करवा चौथ आते ही सूट, साड़ी के साथ ही चूड़ी औरप कंगन की खरीददारी भी शुरू हो गई है। महिलाएं मैचिंग की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। बाजार में कांच, मेटल, जरकिन, सीप प्लास्टिक, कुंदन की चूड़ियां और ऐ डी के सिंपल कड़े, डायमंड के कड़े आ चुके हैं। चूड़ियों और कड़े का मूल्य 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
महिलाएं बोलीं, यही त्योहार सबसे बड़ा
महिलाओं में करवा चौथ को लेकर उत्साह है। देहरादून की रहने वाली सविता ने बताया कि वे पहले पानीपत में रहती थी, लेकिन बच्चों की पढ़ाई देहरादून में ही है। ऐसे में उन्होंने अपना घर देहरादून में ही बना लिया है। वहां पर साड़ियों का क्रेज कम है। अच्छी साड़ी नहीं मिल पातीं। वह पानीपत में सिर्फ साड़ी की खरीददारी करने देहरादून से आई है।
मॉडल टाउन निवासी मोनिका ने बताया कि वह नेट की साड़ी लेने आई थी। लेकिन, दुकानों पर अब थ्री डी साड़ी आ रही हैं। उन्हें पहली ही बार में ही ये साड़ी पसंद आ गई।
दुकानदार बोले, बढ़ रही है मांग
पालिका बाजार स्थित रजवाड़ा नाम से दुकान संचालक ने बताया कि करवा चौथ को लेकर सूट और साड़ी की मांग लगातार बढ़ रही है। कुछ महिला थ्री-डी साड़ी पसंद कर रही हैं। महिलाओं की मांग को पूरा किया जा रहा है। इंसार बाजार स्थित अंजली कलेक्शन के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि साड़ी और सूट दोनों की मांग है। कुछ महिलाएं सूट में पेंट सूट और प्लाजा सूट पसंद कर रही हैं।
बुटीक पर भी शुरू हुई मारामारी
करवा चौथ को लेकर बुटीक पर भी महिलाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई हैं। मॉडल टाउन स्थित बुटीक के संचालक नूर हसन ने बताया कि करवा चौथ को लेकर सूट और साड़ी के ऑर्डर आने लगे हैं। महिलाएं पेंट और शरारा पसंद कर रही हैं। साड़ी में प्लेट रेडीमेट लगवाने लगी हैं।