फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

Sun, 02 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
h - फोटो : h
विज्ञापन
शहर में अब डोर-टू-डोर कूड़े का उठान किया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा ने वार्ड-नौ से इसका शुभारंभ करते हुए पांच रिक्शा दिया। रिक्शे घर-घर से कूड़े का उठान किया जाएगा। इसके बाद टाटा मैजिक कूड़े का निंबरी में डंप किया जाएगा। वार्ड में नगर निगम द्वारा चलाए गए महासफाई अभियान में करीब 80 ट्राली कूड़े निकाल वार्ड वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत करीब छह सौ सफाई कर्मियों ने काम किया।
विज्ञापन



रविवार सुबह वार्ड-नौ में महासफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले कमिश्नर ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति को पसंद है। सभी स्वच्छ रहना चाहते है, लेकिन रहने व चाहने से काम नहीं चलेगा। लोगों को स्वच्छता के लिए खुद आगे आना होगा। सुबह सात बजे से दोपहर तक महासफाई अभियान के तहत सफाई की गई। नगर निगम की ओर से करीब छह सौ कर्मचारियों ने वार्ड-नौ व सेक्टर-11,12 में सफाई करते हुए लगभग 80 ट्र्रॉली कूड़ा उठाया गया। जोकि निंबरी में डंप करा दिया गया है। इस मौके पर एसई एनडी वश्ष्ठि, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन कॉलोनियों में की गई सफाई
डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में पांच रिक्शा बांटी जाएंगी। नगर निगम में 120 रिक्शा पहुंच चुके है। वहीं दस टाटा मैजिक में एक टाटा मैजिक आ चुकी है। बाकि अगले सप्ताह तक दस टाटा मैजिक आ जाएंगी। इसके बाद सभी वार्डों में नियमित कूड़े का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन


डोर-टू-डोर कूड़े का उठान के लिए वार्ड-9 में पांच रिक्शा बांटे गये है। प्रत्येक वार्ड में पांच रिक्शे दिये जायेंगे। नगर निगम सफाई को लेकर प्रयासरत है। लोगों को स्वच्छता के लिए स्वयं आगे आना होगा। वहीं सुबह सात बजे से दोपहर तक वार्ड-9 में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वीना हुड्डा, कमिश्नर नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें