माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव को लेकर शनिवार को नाम वापसी के दिन बड़ा फेरबदल देखने को मिला। प्रधान पद के लिए पहले जहां पांच उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे थे, वहीं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब केवल दो ही मुख्य उम्मीदवार राजीव जैन और अमित वर्मा शेष रह गए हैं।
उप प्रधान और संयुक्त सचिव-ओ के पद पर तीन-तीन उम्मीदवार हैं। बाकी सभी पदों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। आरडब्ल्यूए में संयुक्त सचिव-आर महिला आरक्षित रखा है। इस पद पर सपना बंसल व कविता अरोड़ा आमने-सामने हैं।
आरडब्ल्यूए के चुनाव को लेकर शनिवार को नाम वापसी का दिन रहा। चुनाव अधिकारी (आरओ) अशोक मेहता अपनी टीम के साथ सुबह ही पहुंच गए। इसके बाद नामांकन वापस लेना शुरू कर दिया। अशोक मेहता ने इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि आगामी 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इस चुनाव में अंसल सुशांत सिटी के 117 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। अब प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू दिया है।
अंतिम उम्मीदवारों की सूची
n
प्रधान : राजीव जैन और अमित वर्मा।
n
वरिष्ठ उप-प्रधान : सुरेश कुमार बंसल, विनोद कुमार।
n
उप-प्रधान : राज शर्मा, दिनेश गुप्ता और राजीव मलिक।
n
सचिव : कुलदीप अरोड़ा व मनोज अस्थाना।
n
कोषाध्यक्ष : तन्मय सिंगला व मनु देव।
n
संयुक्त सचिव-आर : सपना बंसल व कविता अरोड़ा।
n
संयुक्त सचिव-ओ : ओमबीर, लोकेश भाटिया व बृज मोहन शर्मा।
n
संगठन सचिव : मनोज कुमार और आनंद मलिक।
n
संयुक्त संगठन सचिव : संदीप सूरी और रमेश कुमार।