फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ...नहीं तो कट जाएगा मतदाता सूची से नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सत्यापन फॉर्म 14 जुलाई से पहले जमा करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय सीमा तक फॉर्म जमा न होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहा यह अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
एडीसी ने बताया कि मतदाता सत्यापन फॉर्म वितरण का कार्य अंतिम चरण में है। अब सभी बीएलओ को सक्रिय रूप से घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करने और तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सावधानी से भरें फॉर्म
एसडीएम मनदीप कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे फॉर्म भरते समय जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरें तथा निर्धारित मानकों के अनुसार फोटो लगाएं। उन्होंने कहा कि गलत या अधूरी जानकारी के कारण फॉर्म निरस्त हो सकता है। बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार नायब तहसीलदार सुरेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीडीपीओ राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
88.54 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र वितरित : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले के सभी 912 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षित कर मैदान में उतारा गया है। जिले के 9 लाख 66 हजार 687 मतदाताओं में से अब तक 8 लाख 55 हजार 950 मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। कुल लक्ष्य का 88.54 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें