फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में तीन युवकों ने कार से युवती को कुचलने का प्रयास किया। सीआईए-1 की टीम ने बुधवार शाम को तीन आरोपियों खोतपुरा निवासी अनिल, पल्हेड़ी निवासी मुकेश, बराना निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को तीनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 13/17 में एल्डिको निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल की देर शाम करीब आठ बजे वह और उसकी बहन किसी काम से नूरवाला जा रहे थे। रास्ते में माउंट आबू स्कूल के पास पहुंचे तो कार में रखा कूडा डालने के लिए कार से नीचे उतरी। उसी समय उनके पास एक अन्य गाड़ी आकर रूकी। गाड़ी से तीन लड़के नीचे उतर कर गाली गलौज करने लगे। छोटी बहन ने इसका विरोध किया तो वे वहां से चल दिए। जब वे दोनों बहने भी वहां से चलने लगी तभी लड़कों ने छोटी बहन को गाड़ी से सीधी टक्कर मारी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार शाम को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। जिस कारण उन्होंने गाड़ी से टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें