डीएसपी हैडक्वार्टर व क्राइम डीएसपी जोगिंद्र राठी का रीडर बन एएसआई को धमकाने के आरोप में एक आरोपी को थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
तलाशी में आरोपी के पास से एक फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने हुडा सेक्टर से रणदीप निवासी गांव मनाना को गिरफ्तार किया है।
रणदीप पर डीएसपी हैडक्वार्टर एवं क्राइम जोगिंद्र राठी का रीडर बनकर एएसआई सकेंद्र को धमकाने का आरोप है। एएसआई सकेंद्र सिंह ने बताया कि वह गोहाना मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था देख रहा था।
उसने एक बाइक सवार युवक को रुकवाया। युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। युवक ने बाइक से उतरकर उसको धमकाना शुरू कर दिया। युवक ने खुद को डीएसपी जोगिंद्र राठी का रीडर बताया।
आरोपी युवक ने उस पर ड्यूटी ठीक से न करने का आरोप लगाकर उलटा उसको धमकाया। उसने इस बारे में तुरंत थाना चांदनी बाग में सूचना दी। सूचना पाकर थाना चांदनी बाग प्रभारी अनिरुद्ध मौके पर पहुंचे।
प्रभारी ने आरोपी युवक रणदीप से पूछताछ की। प्रभारी से रणदीप से उसका आई कार्ड मांगा। प्रभारी ने जांच में आई कार्ड को फर्जी पाया। पुलिस ने रणदीप को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एक युवक फर्जी आईकार्ड के साथ पकड़ा गया है। वह खुद को उनका रीडर बता रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक एएसआई को धमका रहा था। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जोगिंद्र राठी, डीएसपी, हैडक्वार्टर एवं क्राइम पानीपत